Politics: अखिलेश यादव ने सपा विधायक हरिओम सिंह यादव को पार्टी से किया निष्कासित, जानिये MLA पर एक्शन का कारण

डीएन संवाददाता

समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा विधायक हरिओम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट से जानिये, विधायक के खिलाफ अखिलेश ने क्यों लिया ये कड़ा एक्शन

हरिओम सिंह यादव
हरिओम सिंह यादव


लखनऊ: यूपी के पूर्व सीएम और समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए सपा विधायक हरिओम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। समाजवादी पार्टी से हरिओम सिंह यादव का निष्कासन 6 वर्षों के लिये किया गया है। हरिओम सिंह यादव फीरोजाबाद जिले की सिरसागंज सीट से सपा के विधायक हैं।

हरिओम सिंह यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों संलिप्त रहने और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ सांठगांठ करने के आरोप लगे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निष्कासन के निर्देश  जारी किये।
 










संबंधित समाचार