UP Assembly Election: अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा ने अपने इस MLA को पार्टी से किया निष्कासित, जानिये पूरा मामला

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सख्त निर्देशों के बाद पार्टी ने अरने एक विधायक को सपा से निष्कासित कर दिया है। इस विधायक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

अखिलेश यादव ने अपने विधायक को पार्टी से निकाला (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव ने अपने विधायक को पार्टी से निकाला (फाइल फोटो)


लखनऊ: समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर पार्टी ने गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा विधायक को निष्कासित कर दिया है। सपा ने जिस विधायक के खिलाफ यह फैसला लिया, उनका नाम सुभाष पासी है। सुभाष पासी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराने वाले सपा विधायक सुभाष पासी ने कल पार्टी लाइन के खिलाफ जाते हुए भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इससे पहले, सुभाष पासी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि सुभाष पासी भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हो सकते हैं।  

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का खेल भी शुरू हो चुका है। पिछले कई पार्टियों के नेताओं ने सपा का दामन भी थामा है। लेकिन समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा के बाद सपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 










संबंधित समाचार