पुलिस की सख्त घेराबंदी के बावजूद अखिलेश यादव उतरे सड़कों पर, विधायकों संग किया विधानसभा के लिए कूच

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पुलिस के सख्त पहरे के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

लखनऊ की सड़कों पर विधायकों के साथ अखिलेश यादव का मार्च
लखनऊ की सड़कों पर विधायकों के साथ अखिलेश यादव का मार्च


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरूआत हो रही है। 

पहले दिन पुलिस के सख्त पहरे के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला।

पुलिस के सख्त पहरे के बीच सपाइयों का मार्च जारी है।

लखनऊ प्रशासन ने अखिलेश यादव और सपा कार्यकर्ताओं को जबरन रोक दिया लेकिन सपा कार्यकर्ता पैदल विधानसभा जाने पर अड़े हुए हैं।

सपाइयों का कहना है कि वे हर हाल में विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेंगे।










संबंधित समाचार