लखनऊ: धूमधाम से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन आज पार्टी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 79 किलो का केक काटा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 



लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन आज पार्टी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 79 किलो का केक काटा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के जन्म दिन पर यहां पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने मुलायम सिंह को जन्मदिन का शुभकामनायें दी और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया था। इस दौरान अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव मंच पर साथ साथ नजर आए। 
 










संबंधित समाचार