देखिये हैरान करने वाला वीडियो, नींद में ड्यूटी करती पुलिस किस तरह बजा रही चैन की बंसी

डीएन ब्यूरो

सुरक्षा के चाक-चौबंद दावे करने वाली पुलिस ड्यूटी पर किस तरह चैन की नींद सो सकती है, इसकी एक बानगी इस खबर से जानी जा सकती है। देखिये, पुलिस का यह वीडियो इस खबर के साथ ..



लखनऊ: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की रात्रि ड्यूटी भगवान भरोसे ही समझी जा सकती है।नाइट क्राइम कंट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मी  घोर लापरवाही के चलते ड्यूटी के दौरान बेफिक्री से सोते देखे जा सकते हैं। ऐसा ही एर वीडियो सामने आया  है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रात के अपराध पर नकेल कसने के नाम पर ड्यूटी में लापरवाह पुलिस कर्मी सोते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो ग्रामीण क्षेत्र इटौंजा की पुलिस का है, जिसे रात्रि गतिविधियों पर नज़र रखने के बजाय चैन की नींद सोते देखा जा सकता है। ज़िम्मेदारी समझने की बजाय लापरवाह कांस्टेबल चैन की नींद में सोते हुए मिले। आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए तैनात किये गए पुलिसकर्मी ही खुद लापरवाही के अंदाज में बेफ़िक्र दिखे।

शिफ़्ट वाली ड्यूटी के बाद भी ज़िम्मेदार पुलिसकर्मी गहरी नींद में माहिर दिखे।ऑन ड्यूटी ज़िम्मेदारी के नाम पर इटौंजा पुलिस के 2 कांस्टेबल की शिथिलता वाली तस्वीरें सामने आई। ग्रामीण इलाकों में रात्रि अपराध पर नकेल कसने के नाम पर शिफ्टवार ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर होना कई सवाल उठाते हैं।

इटौंजा थानाक्षेत्र के तुर्की पेट्रोल पंप स्थित ऑन ड्यूटी पर कांस्टेबल ज़िम्मेदारी से कोसों दूर दिखे। कांस्टेबल 812 देवेन्द्र कुमार और 6294 कांस्टेबल अजय कुमार ड्यूटी भी बेहद लापरवाह नजर आये। इटौंजा पुलिस के 2 कांस्टेबल रात डेढ़ बजे ऑन ड्यूटी सोते हुए दिखाई दिए। जो घोर उदासीनता का जीता-जागता प्रमाण है। 










संबंधित समाचार