यूपी में आफत बनकर बरस रही बारिश, अब तक 27 लोगों की मौत, कई घर ढ़हे

डीएन ब्यूरो

यूपी में हो रही लगातार बारिश जमकर कहर बरपा रही है। बरसात के कारण कई जगहों जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों हो रही बारिश के कारण अब तक 27 लोंगों की जाने जा चुकी है। पूरी खबर..

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में अब तक कुल 27 लोंगों की जान जा चुकी है। प्रशासन ने 11 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी यूपी में हुई है। मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

राहत आयुक्त संजय कुमार के मुताबिक यूपी में बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में आगरा में 5 लोगों की, मैनपुरी में 4, मुजफ्फरनगर और कासगंज में 3, मेरठ और बरेली में दो-दो, कानपुर देहात, मथुरा, गाज़ियाबाद, हापुड़, झांसी, जालौन, रायबरेली और जौनपुर एक-एक मौतें हुई हैं। इसके अलावा राज्य भर में कई जगह कई घर टूट गये है। लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानियां झेल रही है। 

मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश की आशंका जताई है।
 










संबंधित समाचार