Floods in UP: यूपी में कई नदियां ऊफान पर, सैकड़ों गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट, राहत कार्यों में जुटा प्रशासन

डीएन ब्यूरो

विभिन्न क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश की कई नदियां एक बार फिर ऊपना पर हैं, जिस कारण सैकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढ़िये इससे जुड़ा ताजा अपडेट

राहत कार्यों के लिये कई जगहों पर की गई नाव की व्यस्था
राहत कार्यों के लिये कई जगहों पर की गई नाव की व्यस्था


लखनऊ: कई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में कई नदियां ऊफान पर हैं और खतरे के निशान के आसपास बह रही है, जिससे कई शहर और सैकड़ों गांवों पर बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए हैं, जबकि कई क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिये कहा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से कई सड़कें बंद हो गईं है और इन सड़कों पर यातायात ठप्प पड़ गया है। गंगा-यमुना जैसी बड़ी नदियां राज्य में कुछ स्थानों पर खतरे के निशान के पास बह रही है। 

प्रयागराज में कई घर हुए जलमग्न

यूपी के जालौन जिले में में बचाव कार्य के लिए सेना ने मोर्चा संभाला है।  इटावा में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की हकीकत परखी है। प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने के लिये कहा जा रहा है। प्रशासन ने भी कई स्थानों पर राहत और बचाव कार्यों की तैयारी कर ली है।

प्रयागराज में गंगा का जलस्तर लगातार बढता जा रहा है। भारी बारिश के कारण यहां पिछले दो-तीन दिनों से गांगा नदी ऊफान पर है। स्थानीय लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के हालत बने हुए हैं। जलस्तर बढ़ने और पानी घरों में घुसने के कारण लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे हैं। 

राज्य के उरई, औरैया, चित्रकूट, इटावा, बांदा, हमीरपुर, आगरा और फतेहपुर में भी कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं। जालौन जिले में लगातार पानी बढ़ने से यमुना खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर बह रही है। रामपुरा क्षेत्र में बिलौड़, कुसेपुरा सहित कई गांव पूरी तरह डूबे हैं। बिलौड़ और कुसेपुरा तक स्टीमर तेज बहाव के कारण नहीं पहुंच पा रहे हैं। कदौरा, कालपी व महेबा के लगभग सौ गांव पानी में डूब गए हैं। जालौन और औरैया को जोड़ने वाले हाईवे पर शेरगढ़ घाट स्थित पुल डूबने से यातायात बंद कर दिया गया है, जबकि पानी कालपी कस्बे में घुस गया है।

चित्रकूट की मऊ तहसील में परदवां, मवई कला और बरहा कोटरा समेत आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूब गई है, जिस कारण आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने यहां पर 11 नावों की व्यवस्था की है। बांदा में यमुना नदी खतरे के निशान पर है। हमीरपुर में यमुना का जल स्तर बढ़ने से मुख्यालय में बेतवा का पानी भी बढ़ रहा है। 










संबंधित समाचार