देखिये VIDEO: यूपी के फतेहपुर में नदी ने धारण किया रौद्र रूप, कटा गांवों का संपर्क, बाढ़ संकट में फंसे लोगों का जीवन जोखिम में

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ का संकट गहरा गया है। यहां स्थानीय नदी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है, जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भारी बारिश के बाद यमुना नदी समेत समेत स्थानीय नदिया उफान पर हैं। कई स्थानों पर नदी का जलस्तर बढने से बाढ़ का संकट गहरा गया है। जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क कट गया है और मार्ग जलमग्न हो गये हैं। लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर जैसे-तैसे आवागम को मजबूर हैं। 

फतेहपुर जिले में 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण नदी का पानी मुख्य मार्गों तक आ गया है, जिसके कारण कई गाँवों का संपर्क शहर से टूट गया है। लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीण अपने जरूरी कार्यों के लिये जान जोखिम में डालकर पानी भरे मुख्य मार्गों से गुजरने को मजबूर हैं।  

जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में ससुरखरेदी नदी का जलस्तर यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रत्येक वर्ष बढ़ जाता है। जिसके कारण कई गाँवों का संपर्क शहर से टूट जाता है और इस वर्ष भी ऐसा ही कुछ हुआ है। जहाँ यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण ससुरखरेदी नदी का पानी कई गाँवों को शहर से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग तक पहुँच गया है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी भरे मुख्य मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। 

ग्रामीणों की मानें तो प्रत्येक वर्ष यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण ससुरखरेदी नदी का पानी कई गाँवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग तक आ जाता है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि यदि यहाँ पुल बन जाए तो लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ेगा।  










संबंधित समाचार