लखनऊ: रूपयों के लेनदेन के मामले में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, 2 गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

रुपयों के मामूली लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने आशीष नाम के व्यक्ति को गोली मार दिया और मौके से रफू चक्कर हो गया। इस मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर..



लखनऊ: राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रुपयों के मामूली लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगे युवक को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां घायल आशीष की हालत नाजुक बनी हुई है। 

गनीमत यह रही कि गोली कंधे को छूकर निकल गई, नहीं तो पीड़ित की जान भी जा सकती थी। पीड़ित शख्स के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।










संबंधित समाचार