लखनऊ: हाई सिक्योरिटी जोन में बदमाशों की फायरिंग, 20 लाख की लूट, गोली गलने से युवक की मौत-दूसरा गंभीर

डीएन संवाददाता

राजभवन के सामने बन्दरियाबाग जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से राजधानी के लोगों में हड़कंप मच गया। बदमाशों मे दिनहाड़े दो लोगों को गोली मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गयी। पूरी खबर..

फायरिंग के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग
फायरिंग के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग


लखनऊ: राजभवन के सामने बन्दरियाबाग में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के सामने बदमाशों ने लूट के इरादे से तोबड़तोड़ फायरिंग की। लूट के इरादे सी की गयी इस फायरिंग में बदमाशों ने दो युलकों को गोली मार दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश 20 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। इस घटना से राजधानी वासियों में दहशत मची हुई है।

 

फायरिंग और लूटपाट की इस घटना को जिस क्षेत्र में अंजाम दिया गया, वह राजधानी का हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है। वहां आस-पास कई वीवीआईपी लोग रहते हैं। 

 

 

घटना के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीजीपी ने गोली मारने वाले बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।  

 

 

माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के लिये इस गोलीकांड को अंजाम दिया। गोली लगने से घायल एक युवक ने  सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा जबकि दूसरे घायल की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। बताया जाता है कि मृतक के सीने में गोली लगी थी जबकि दूसरे को पैर में गोली मारी गयी।

 










संबंधित समाचार