UP Election: प्रियंका गांधी पहुंचीं चित्रकूट, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, मंदाकिनी तट पर नाव में बैठकर महिलाओं संग संवाद

डीएन ब्यूरो

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार यूपी के दौरे कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंची। प्रियंका ने यहां शिव मंदिर में की पूजा अर्चना कर महिलाओं संग संवाद किया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

शिव मंदिर में जलाभिषेक करती प्रियंका गांधी
शिव मंदिर में जलाभिषेक करती प्रियंका गांधी


चित्रकूट: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की सियासी जमीन मजबूत करने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार यूपी के दौरे कर रहीं हैं। इसी क्रम में प्रियंका गांधी बुधवार को श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट पहुंची। प्रियंका ने यहां चित्रकूट के ऐतिहासिक भगवान मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और उसके बाद नाव पर बैठकर मंदाकिनी तट पर महिलाओं से संवाद किया। 

श्रीराम की तोपस्थली चित्रकूट पहुंचने पर कांग्रेसियों ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।  तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। भगवान मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना के बाद वे मंदाकिनी तट पर पहुंची, जहां उन्होंने नाव पर बैठकर महिलाओं से संवाद की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस की नीतियों की भी चर्चा की।

महिलाओं से बातचीत में प्रियंका गांधी कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियां बताईं। इसके साथ महिलाओं से परिवार की कुशलता समेत अन्य समस्याएं भी पूछीं। इसके लिये लिये मंदाकिनी नदी के रामघाट पर संवाद बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह ही पहुंच गई थीं।

प्रियंका गांधी आज सुबह 11 बजे हवाई जहाज से दिल्ली से प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरीं और फिर कार से चित्रकूट पहुंचीं। नगर की सीमा पर तुलीसदासजी की जन्मस्थली राजापुर में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी रहे। 










संबंधित समाचार