काशी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएए के विरोध में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों से करेंगी मुलाकात

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काशी पहुंची हैं। यहां वो नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...



वाराणसीः शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काशी पहुंची हैं। जहां प्रियंका गांधी सबसे पहले राजघाट स्थित रविदास मंदिर के दर्शन करेंगी, इसके बाद नागरिकता संशोधन काननू के विरोध में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगी। राजघाट स्थित रविदास मंदिर में पूजा के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं से बात करेंगी।

बता दें कि इस प्रदर्शन में 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सिविल सोसायटी के कुछ लोगों और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कई छात्रों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

प्रियंका गांधी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट है। 










संबंधित समाचार