Lockdown in Bihar: बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किन गतिविधियों पर मिल सकती है छूट

डीएन ब्यूरो

कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए बिहार में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन (फाइल फोटो)
बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन (फाइल फोटो)


पटनाः कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने दी है। 

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर लिखा है कि- कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। 

सोमवार को मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में गठित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, श्रम संसाधन के साथ ही पुलिस व अन्य विभागों के आला अधिकारी कोरोना के हालात पर विमर्श किया। इस बैठक में लाकडाउन-3 पर अंतिम फैसला लिया गया। 
 


लॉकडाउन में विस्‍तार की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि कुछ चीजों पर सरकार द्वारा छूट दी जा सकती है। जानिए कैसे हो सकते हैं संभावित गाइडलाइन।

- माना जा रहा है कि इस लॉकडाउन में शादी समारोह में मेहमानों पर छूट दी जा सकती है। अभी केवल 20 लोगों को ही शादी समारोह में आने की इजाजत थी, पर हो सकता है अब इसे बढ़ा कर 50 कर दिया जाए।

- सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को लेकर नियम में किसी बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वे 50 फीसदी क्षमता के साथ चलते रहेंगे, ऐसी उम्‍मीद है।

- दुकानों को खोलने के समय में कुछ बदलाव किया जा सकता है। दुकानों के खुलने के समय में कुछ ढ़ील दी जा सकती है।










संबंधित समाचार