Election: जानिये बिहार, यूपी और एमपी में मतदान का ताजा आंकड़ा, पढिये जरूरी अपडेट

डीएन ब्यूरो

बिहार विधानसभा चुनाव समेत अन्य राज्यों को मिलाकर देश के दस प्रदेशों में मतदान किया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये, अब तक के मतदान का आंकड़ा

मतदान करने पहुंचे लोग
मतदान करने पहुंचे लोग


नई दिल्ली: आज देश में बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश सहित 10 राज्यो में उपचुनाव हो रहे हैं। सबसे ज्यादा नजरें मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों पर टिकी हुई है। मध्य प्रदेश में तो सरकार में शामिल कई मंत्रियों की साख भीं दांव पर है। इन राज्यों में वोटिंग से ताजा अपडेट जानिए यहां।

बिहार में ताजा अपडेट
बिहार में दूसरे चरण में 3 बजे तक 44.51 फीसदी मतदान दर्ज किए गए हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतदान के साथ ही आज देश के दस राज्यों में भी वोटिंग हो रही है।

यूपी उपचुनाव में तीन बजे तक का हाल
यूपी उपचुनाव में तीन बजे तक 41.03% मतदान किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभी सीटों के लिये उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव में 3 बजे तक का अपडेट
मध्य प्रदेश उपचुनाव में 3 बजे तक 44.41 फीसदी मतदान, वोटिंग जारी। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए उपचुनाव जारी है। इस चुनाव में 355 उम्मीदवार मैदान में हैं।










संबंधित समाचार