DN Exclusive: जानिए यूपी में अब तक कितनी बार हुए पेपर लीक, कब-कब किया गया परिक्षार्थियों के भविष्य के साथ खेलवाड़

डीएन ब्यूरो

आज यूपी में 2वीं के बोर्ड परीक्षा का पेपेर लीक हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं है कि यूपी में बोर्ड की परीक्षा के पेपर इस तरह से लीक हुए हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए कब-कब लीक हुए बोर्ड के पेपर

यूपी में पहले भी कई बार लीक हुए पेपर  (फाइल फोटो)
यूपी में पहले भी कई बार लीक हुए पेपर (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: बुधवार को उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं की परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद बोर्ड ने प्रदेश के 24 जिलों में अंग्रेजी पेपर की परीक्षा को रद्द दिया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि यूपी में किसी परीक्षा का पेपर लीक हुआ हो, इससे पहले भी कई बार अहम परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके है। 

UP-TET 2021 परीक्षा का पेपर लीक

पिछले साल ही 28 नवबंर 2021 को यूपी टीईटी (UP-TET) का परीक्षा पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद उस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश इस लीक को लेकर उस समय भी काफी बवाल हुआ था। UP-TET परीक्षा के लिए  21 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले पेपर लीक के बारे पता चला, जिसके बाद बिना किसी देरी के परीक्षा को रद्द कर दिया गया।  इसके बाद UP-TET की परीक्षा के लिए 23 जनवरी 2022 को चुना गया और इसी दिन UP-TET परीक्षा कराई गई। 


NEET परीक्षा 2021 का पेपक लीक

यूपी में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट यानी NEET (UG) की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। NEET परीक्षा के एक दिन पहले ही पेपर लीक का खुलासा हुआ था। ये परीक्षा 12 सितंबर को होनी थी। लेकिन 11 सितंबर को सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे आने लगी की NEET परीक्षा के पेपर लीक हो गया है। हालांकि बाद में अधिकारियों ने इस खबर को फेक बताते हुए पेपर की लीक का खंडन किया था। इसके बाद जांच में इस खबर को फर्जी पाया गया था। 

B-Ed एंट्रेस एग्जाम का पेपर लीक

6 अगस्त 2021 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021-23 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की पहली पाली में पेपर होने के बाद खबर आई की, परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। इसके साथ ही कुछ वॉट्सऐप ग्रुप पर पेपर वायरल हो रहा लगा। हालांकि सरकार ने जांच कराई तो यह पेपर लीक का मामला फर्जी निकला।

 PET 2021 परीक्षा का पेपर हुआ था लीक

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से कराई जा रही PET की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र भी लीक हो गया था। इस खबर ने कई लोगों के कान खड़े कर दिए थे। 

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड 2018 का पेपर लीक

उत्तर प्रदेश में साल 2018 का अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। 


 










संबंधित समाचार