Crime In Bihar: जदयू नेता की गोली मारकर हत्या,भांजे पर लगे हत्या के आरोप,जानें पूरा मामला
बिहार के खगड़िया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता कौशल सिंह की बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हादसा चौथम थाना क्षेत्र में कैथी और जयप्रभा नगर के बीच स्थित एक गोदाम के निकट हुआ, जहां कुछ बदमाशों ने कौशल सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,घायल अवस्था में कौशल सिंह को स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी रंजू देवी गहरे सदमे में थीं और हंगामा करते हुए दो व्यक्तियों के नाम हत्यारों के रूप में ले रही थीं। जिन पर आरोप लगाए गए हैं, वे परिवार से निकटता रखते हैं।
कौशल सिंह को कैसे गोली लगी
50 वर्षीय जदयू नेता कौशल सिंह अपने घर लौटते समय अपनी पत्नी के साथ बाइक पर थे। इसी दौरान, अचानक बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। सूत्रों के अनुसार, सिर में एक गोली लगने से कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार वालों ने उन्हें अविलंब अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें |
Bihar Crime : बिहार के अररिया में हैवानियत की सारी हदें पार, शादी का झांसा देकर लूटी आबरू
थाना अध्यक्ष ने घटना का लिया जायजा
इस मामले पर बात करते हुए चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिन्टू कुमार ने कहा कि शव का एक्स-रे कराने के लिए इसे सदर अस्पताल लाया गया था, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौशल सिंह को कितनी गोलियाँ लगी थीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी जांच की और एक्स-रे रिपोर्ट का इंतज़ार किया गया।
क्या है घटना के पीछे की वजह
घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। कौशल सिंह उस समय गोदाम पर गए थे जब यह वारदात हुई। उनके परिजनों के अनुसार, घटना के बाद खगड़िया के एसपी राकेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। यह बताया जा रहा है कि कौशल सिंह का गोदाम एनएच 107 पर है, जो कैथी और जय प्रभा नगर के बीच स्थित है।
यह भी पढ़ें |
Bihar News : युवती का खोया iPhone , तो दिखाया ऐसा पागलपन; सभी देखते ही हैरान
भतीजे पर क्यों लगाए आरोप?
कौशल सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके भतीजे आशीष ने इस पूरे कृत्य को अंजाम दिया। उनका यह भी कहना था कि आशीष ने पहले से इस घटना की योजना बनाई थी और घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। रंजू देवी ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से यह भी सूचित मिला कि एक व्यक्ति जिसका नाम बीजल बताया गया है, वो पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और रेकी कर रहा था।