Bihar Suicide: शेल्टर होम की महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

डीएन ब्यूरो

बिहार के नवादा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया है। क्या है पूरी खबर पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बिहार में महिला अधीक्षक ने की आत्महत्या
बिहार में महिला अधीक्षक ने की आत्महत्या


नवादा : बिहार के नवादा जिले के बुधौल स्थित शेल्टर होम की अधीक्षक कुमारी प्रियंका ने आत्महत्या कर ली। प्रियंका उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थीं और उनके पति शिक्षक हैं। आत्महत्या करने से पहले प्रियंका ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, प्रशासन ने आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया है, जबकि प्रियंका के पति का कहना है कि काम के दबाव के कारण उनकी पत्नी मानसिक तनाव में थीं। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें प्रियंका ने अपनी आत्महत्या की जिम्मेदारी ली है।

प्रियंका का शव पंखे से लटका मिला

यह भी पढ़ें | Bihar News : युवती का खोया iPhone , तो दिखाया ऐसा पागलपन; सभी देखते ही हैरान

घटना मंगलवार की है, जब प्रियंका का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट में प्रियंका ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, जिससे सवाल उठता है कि वह किस मानसिक दबाव का सामना कर रही थीं।

प्रियंका के पति गणेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से काम के दबाव में थीं और उन्हें दो बार कारण बताओ नोटिस भी मिल चुका था। इस स्थिति के कारण प्रियंका काफी घबराई हुई थीं। गणेश कुमार का आरोप है कि अगर स्टाफ ने समय रहते दरवाजा तोड़ दिया होता तो प्रियंका की जान बच सकती थी।

गंभीरता से जांच करने के निर्देश

यह भी पढ़ें | Bihar News : बिहार में पति की दिल दहला देने वाली करतूत, मामला जान कांप जाएगी रूह

जिलाधिकारी ने इस घटना को पारिवारिक कलह से जोड़ते हुए पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

 

 










संबंधित समाचार