Crime Bihar: बिहार में इंसानियत हुई शर्मशार, मुगलसराय में लड़की के साथ हैवानियत

डीएन ब्यूरो

बिहार के मुगलसराय में एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

मुगलसराय में दिल दहला देने वाला मामला
मुगलसराय में दिल दहला देने वाला मामला


मुगलसराय: बिहार के मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव एरिया में शनिवार देर रात एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। बदमाशों ने लड़की को न केवल मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुँचाने के बाद सड़क पर फेंक दिया। एक ई-रिक्शा चालक ने  पीड़िता को बेसुध अवस्था में पाया।

ई-रिक्शा चालक ने लड़की को स्थानीय महिला अस्पताल तक पहुंचाया

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ई-रिक्शा चालक ने हिम्मत दिखाते हुए लड़की को स्थानीय महिला अस्पताल पहुंचाया। इस बीच पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। बाद में पुलिस के आने पर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें | Bihar News : युवती का खोया iPhone , तो दिखाया ऐसा पागलपन; सभी देखते ही हैरान

मांसिक और शारीरिक रुप से पीडित

लड़की की स्थिति देखकर यह स्पष्ट हो गया था कि वह दुष्कर्म के बाद मानसिक रूप से परेशान है। वह बार-बार चिल्ला रही थी, जिससे उसकी मानसिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता था।

मेडिकल परीक्षण कराया गया 

यह भी पढ़ें | Bihar News : बिहार में पति की दिल दहला देने वाली करतूत, मामला जान कांप जाएगी रूह

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुगलसराय पुलिस के इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की घटना के बारे में पूरी जानकारी सामने आएगी। 
 










संबंधित समाचार