हिंदी
नई दिल्ली: यूपीएससी (UPSC) यानी संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया गया है।पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) राउंड 21 अप्रैल 2025 से शुरू होगा और 2 मई 2025 को खत्म होगा। इंटरव्यू हर दिन दो सेशन में आयोजित किए जाएंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवादाता के अनुसार, यूपीएससी ने इस संबध में जो ऑफिशियल नोटिस जारी किया है उसमें बताया गया है कि इंटरव्यू हर दिन दो सेशन में आयोजित किए जाएंगे।21 अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 तक होने वाले इंटरव्यू में शामिल होने के लिए 370 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सुबह होने वाले इंटरव्यू के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9 बजे और दोपहर के लिए रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे है।
जिन उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ है,उनके एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जायेगा।आधिकारिक नोटिस में ये भी बाताया गया है कि सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के साक्षात्कार के ई-समन पत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in और https://www.upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता है।यूपीएससी आईएफएस इंटरव्यू शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया गया है।जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर और उन्हें किस समय और किस तारीख को इंटरव्यू में शामिल होना है।इसकी जानकारी दी गई है।साक्षात्कार की तारीख और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।
इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा का खर्च भी यूपीएससी द्वारा दिया जाएगा, लेकिन जो उम्मीदवार ट्रेन में सेकंड/स्लीपर (मेल/एक्सप्रेस) से सफर करके इंटरव्यू के लिए आते हैं। उसी का खर्च यूपीएससी देगी। इसके लिए उन्हें आने-जाने की दोनों यात्राओं के लिए टिकट की हार्ड कॉपी या प्रिंटआउट जमा करना होगा। जिसमें किराये की पूरी जानकारी दी गई हो। इसके साथ ही विधिवत भरा हुआ टीए दावा फॉर्म भी उन्हें जमा करना होगा।
Published : 27 March 2025, 7:41 PM IST
Topics : Dynamite News Journey Ticket Official Notice Personality Test Shortlisted Candidates Travel Expenses UPSC Admit Card UPSC Candidates UPSC IFS UPSC IFS Interview schedule