COVID-19 in India: धीरे-धीरे धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार, जानिये पिछले 24 घंटे में कितने मामले आये सामने

डीएन ब्यूरो

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। पिछले कुछ दिनों से नये मामलों की संख्या रोजाना एक लाख से नीचे बनी हुई है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में जानिये पिछले 24 घंटे का हाल

कम होते कोरोना मामलों के साथ कई राज्यों से हटा प्रतिबंध
कम होते कोरोना मामलों के साथ कई राज्यों से हटा प्रतिबंध


नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी देखी जा रही है। देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामले 1 लाख से नीचे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान मौत का आंकड़ा 3400 से अधिक रहा है, जो चिंताजनक है। कल भी देश में मौत के आंकड़े बेहद ज्यादा थे। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में भी कमी देखी जा रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 91,702  नए केस सामने आए। कल 94,052  केस सामने आये थे। पिछले चार दिन से आज भी कोरोना के नये मामले एक लाख से कम दर्ज किये गये। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 3,403  लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कल मौतों की संख्या सबसे ज्यादा 6148 थी।  देश में पिछले 24 घंटे में 2,77,90,07 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया।  

पिछले 24 घंटे के कोरोना आंकड़े

24 घंटे में कुल नये मामले- 91,702 
24 घंटे में डिस्चार्ज की संख्या- 1,34,580 
24 घंटे में कुल मृतकों की संख्या- 3,403    
कुल कोरोना मामलों की संख्या- 2,92,74,823 
कुल डिस्चार्ज की संख्या- 2,77,90,07 
कुल मृतकों की संख्या- 3,63,079 
कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 11,21,671       
कुल वैक्सीनेशन की संख्या- 24,60,85,649 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हर रोज कम होते कोवि़ड-19 संक्रमण के साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही रिकवरी रेट में भी बढोत्तर बनी हुई है, जो एक अच्छा संकेत है।










संबंधित समाचार