महराजगंज: जिला जज संजय डे की पहल लायी रंग, लगे कई सुरक्षा उपकरण, हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राम सूरत राम मौर्य ने किया उद्घाटन

डीएन ब्यूरो

प्रदेश के कई न्यायालयों में हुए विस्फोटों और हथियारों की बरामदगी के बाद महराजगंज जिला न्यायालय परिसर में जिला जज संजय कुमार डे के प्रयासों से सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कई नये कदम उठाये गये हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राम सूरत राम (मौर्य) ने सीसीटीवी कैमरे और हथियार निषेध स्कैनर/मेटल डिटेक्टर आदि का लोकार्पण किया है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:



महराजगंज:  हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति राम सूरत राम (मौर्य) ने महराजगंज जिला न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे और हथियार निषेध स्कैनर/मेटल डिटेक्टर आदि का लोकार्पण किया है। ये महराजगंज जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति (सत्र खंड) भी हैं। इन्होंने फरेंदा के सिविल कोर्ट में दो कोर्ट रूम और एक रेजिडेंस का भी उद्घाटन किया। इस दौरान महराजगंज के जिला जज संजय कुमार डे भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी ने कहा- आईएएस की परीक्षा में विषयों का सही चयन बेहद जरुरी

जिला न्यायालय पर पहुंचने के बाद उन्होंने कई जरूरी विषयों पर चर्चा करने के लिए सभी जजों की बैठक की।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के साथ विशेष बातचीत में हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति राम सूरत राम (मौर्य) ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में बम-विस्फोट की घटनाएं हुई हैं ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्कैनर आदि को जजों, वकीलों और आम वादकारियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।

महराजगंज जिला न्यायालय में हाई कोर्ट के जज रामसूरत राम मौर्या और साथ में जिला जज संजय कुमार डे

जब उनसे जिला न्यायालय की जर्जर हालत और अधिवक्ताओं के लिए समुचित चैम्बर के न होने की बात पूछी गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका भी समाधान हो जाएगा।

लोकार्पण का शिलापट

इस दौरान अधिवक्ताओं ने भी राम सूरत राम (मौर्य) का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।










संबंधित समाचार