Maharajganj: कोल्हुई थाने में बेहोश हुआ व्यक्ति, मचा हड़कंप, पुलिस पर टॉर्चर का आरोप, गंभीर रूप में ले जाया गया अस्पताल

डीएन ब्यूरो

कोल्हुई थाने में पुलिसिया कस्टडी में एक व्यक्ति के बेहोश होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर करने का गंभीर आरोप लगाया है। बेहोश व्यक्ति को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाने  में पुलिस की कस्टडी में एक व्यक्ति के बेहोश हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में बेहोश व्यक्ति को लेकर पुलिस लक्ष्मीपुर सीएचसी ले गई, पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने कोल्हुई पुलिस पर थाने में टॉर्चर करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मिली जानकारी अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुडली निवासी जगदीश शर्मा और दिवाकर के बीच जमीनी विवाद का मामला चल रहा था। शुक्रवार की शाम एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य को लेकर डायल 112 पर शिकायत की गई। डायल 112 ने दोनों पक्ष के लोगों  जगदीश शर्मा व दिवाकर को आज थाने उठा लाई। फिर थाने पर जगदीश शर्मा के साथ क्या खेल किया गया, यह जानकारी नहीं लेकिन वह थाने में बेहोश होकर गिर पड़ा।

जब पीड़ित का लड़का प्रमोद शर्मा थाने पहुंचा तो उनके पिता उसे बेहोशी के हाल में मिले। आनन फानन में कोल्हुई पुलिस पीड़ित व्यक्ति को लेकर सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंची। जहां हालत गंभीर देखते हुए,पीड़ित व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़ित  परिजनों ने कोल्हुई पुलिस पर लॉकअप में टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। जिसमे कोल्हुई थाने के एक चर्चित और मनबढ़ सिपाही का नाम सामने आ रहा है। परिजनों का कहना है कि थाने लाने से पहले वो बिल्कुल स्वस्थ थे।

मामले में सीएचसी लक्ष्मीपुर के फार्मासिस्ट सुदामा यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की वो ड्यूटी पर नहीं है। कोल्हुई पुलिस एक व्यक्ति को लेकर आई है हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान नहीं है।

इस मामले में जब कोल्हुई थानेदार देवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दोनो पक्षों को थाने लाया गया था,जगदीश बैठे हुए थे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। थाने पर उनको कुछ नही कहा गया है। तबियत खराब होने पर पुलिस के साथ सीएचसी लक्ष्मीपुर इलाज के लिया भेजा गया है।










संबंधित समाचार