घने कोहरे के चलते हुआ भीषण रोड एक्सिडेंट, 6 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश मेंं गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में आज तड़के घने कोहरे की वजह से दनकौर क्षेत्र में एक कार के नहर में गिरने के कारण उसपर सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच सुरक्षित बच गये।
![प्रतीकात्मक फोटो](https://static.dynamitenews.com/images/2019/12/30/heavy-fog-led-to-heavy-road-accident-6-people-killed/5e098b75ce22d.jpeg)
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश मेंं गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में आज तड़के घने कोहरे की वजह से दनकौर क्षेत्र में एक कार के नहर में गिरने के कारण उसपर सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच सुरक्षित बच गये।
यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
यह भी पढ़ें |
यूपी में भीषण सड़क हादसा, ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस ने 7 को कुचला, 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर
पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्भल जिले के हयातनगर के रहने वाले 11 लोग कार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण उनकी कार खरेलानहर में जा गिरी। हादसे में नीरज, राम खिलाड़ी, मित्रपाल, मल्लू ,महेश और किशन लाल की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल हैं। हादस में पांच लोग नहर से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
यह भी पढ़ें |
Accident on Yamuna Expressway: गर्मी आयी लेकिन फिर भी नहीं गया कोहरा, एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्सीडेंट
उन्होंने बताया कि कार सवार लोग खरीदे गये मकान की पूजा पाठ कराने दिल्ली जा रहे थे। ठंड के कारण कार से बचे पांचों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)