Akhilesh Yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे हरदोई, जोरदार नारेबाजी के बीच लाल-पीले झंडों से भव्य स्वागत

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले जनता के बीच गहरी पैठ बनाने में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शनिवार को हरदोई दौरे पर पहुंचे हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये अखिलेश यादव के दौरे से जुड़ी खास बातें

हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भव्य स्वागत
हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भव्य स्वागत


हरदोई: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले जनता के बीच गहरी पैठ बनाने में जुटे और लगातार प्रदेश भर के दौरे करने में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज हरदोई पहुंचे हैं। हरदोई पहुंचने पर अखिलेश यादव का जोरदार नारेबाजी के बीच लाल-पीले झंडों से भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी हरदोई पहुंचे हैं। अखिलेश यादव यहां एक जनसभा को भी संबोधित करने जा रहे है।

Caption

अखिलेश यादव आज हरदोई में महाराज सल्हीय सिंह अर्कवंशीजी के 15वें मूर्ति स्थापना दिवस में भाग लेने के लिये पहुंचे है, जहां उनको देखने-सुनने के लिये भारी भीड़ उमड़ी हुई है। अखिलेश यादव के कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और उनके सम्मान में पूरे मैदान में लाल-पीले झंडे फहराये जा रहे हैं।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी समेत कुछ अन्य दलों से आये कई नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अनिल वर्मा भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए।

अखिलेश यादव ने महाराज सल्हीय सिंह अर्कवंशीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंच पर पहुंचकर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को सम्मानित किया। उनके स्वागत में यहां जोरदार नारेबाजी की गई।

दरअसल, यूपी विधान सभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान हो चुका है। ऐसे में यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लाल झंडे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता पीले झंडे लेकर पहुंचे हैं। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के बाद यहां भारी भीड़ उमड़ी हुई है। 










संबंधित समाचार