गोरखपुर: मछुवारे की सनसनीखेज तरीके से हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों किया हाइवे जाम

डीएन संवाददाता

थाना कैंट क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक मछुआरे की हत्या कर दी गयी। हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मौके से डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..



गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र के राम गढताल में गुरुवार को एक मछुआरे की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गयी। हत्यारे मछुआरे की लाश को देईया माता मन्दिर के समीप फेंक कर फरार हो गये। परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: युवक का लिंग काटने के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गुस्साये लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हत्या किसने औऱ क्यों की, पुलिस इस सवाल का जबाव तलाशने में जुटी हुई है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा देईया माता मन्दिर के मुख्य पुजारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक मछुवारा रामचन्द्र पासवान (70) पुत्र रूदल भैरोपुर का रहने वाला था तथा गिरधरगंज बाजार में मछली बेचने का काम करता था। मृतक रामचन्द्र के दो बच्चे भी हैं, जिनके नाम पवन और राजन है। ग्रामीणों का कहना है कि मछुवारा देईया माता के मन्दिर पर रहता था। मन्दिर पर हमेशा नशेडि़यों का जमावड़ा भी लगा रहता था। मछुवारे के पास से पैसे व साइकिल भी छीन ली गयी है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: आरटीओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की छापेमारी, 6 आरोपी गिरफ्तार 

कैंट सीओ प्रभात राय ने बताया कि मन्दिर के मुख्य पुजारी लंगड़ को हिरासत में ले लिया गया है और जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा। आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।   
 










संबंधित समाचार