गोरखपुर में मंडराया बाढ़ का खतरा, राप्ती के बाद रोहिन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि

डीएन संवाददाता

राप्ती नदी के जलस्तर बढ़ोत्तरी के बाद रोहिन नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे गोरखपुर मं बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिले की सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय
बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय


गोरखपुर: जनपद की प्रमुख नदियों में शामिल राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से गोरखुर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। राप्ती नदी के के बाद रोहिन नदी के जलस्तर में भी लगातर बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि सरयू नदी में अभी भी गिरावट जारी है। नदियों का जलस्तर बढऩे के साथ ही प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। जिले की सभी 86 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए है।

हालांकि, फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। लेकिन बढ़ता जलस्तर कभी भी खतरे के निशान को पार कर सकता है। घाघरा नदी लगातार नीचे की तरफ आ रही है। इन सबके बीच सिंचाई विभाग की तरफ से तटबंधों की निगरानी जारी है। कटान वाले स्थलों को चिन्हित कर उसकी मरम्मत की जा रही है।

शनिवार सुबह आठ बजे राप्ती नदी का जलस्तर बर्डघाट में 73.59 मीटर दर्ज किया गया। नदी चेतावनी बिन्दु से 39 सेंटीमीटर नीचे है। रोहिन नदी का जलस्तर त्रिमुहानीघाट में 80.48 मीटर दर्ज किया गया। यह नदी चेतावनी बिन्दु से काफी नीचे है लेकिन राप्ती व रोहिन, दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है।

जिले की सभी 86 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। यहां कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर बाढ़ चौकियों पर प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ ही बाढ़ आने पर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत शिविर बनाने का काम भी चल रहा है। 










संबंधित समाचार