फतेहपुर: एएसआई ने खोली पुलिस विभाग की पोल, भ्रष्टाचार समेत लगाये कई गंभीर आरोप

डीएन संवाददाता

पुलिस की आम लोगों से अवैध वसूली की खबरें तो आती रहती है लेकिन यदि विभाग अपने महकमें में तैनात एएसआई से ही अवैध वसूली करने लगे तो पुलिस द्वारा आम आदमी के शोषण की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला यहां आया है। पूरी खबर..

एएसआई इंदुकान्त पांडे
एएसआई इंदुकान्त पांडे


फतेहपुर: जिले की पुलिस लाइन में तैनात एएसआई इंदुकान्त पांडे विभाग पर भ्रष्टाचार व उनके उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस लाइन में अवैध वसूली की जाती है, जिसे सुविधा शुल्क का नाम दिया जाता है। समय पर पैसा न देने पर प्रताड़ित कर धमकाया जाता है।

 

 

यह भी पढ़ें: फतेहपुर शराब पीकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, महिला शिक्षामित्र से अभद्रता, ग्रामीणों ने किया कमरे में बंद

डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कथित तौर पर पीड़ित एएसआई इंदुकान्त पांडे ने बताया कि पुलिस विभाग के रिजर्व पुलिस लाइन में इस समय खुलेआम लूट हो रही है। सुविधा शुल्क के नाम पर गणना मुंशी उदय यादव और उसके सहयोगियों द्वारा उगाही की जाती है। सिपाहियों की छुट्टी व ड्यूटी लगाने के अलग अलग रेट फिक्स किये गये हैं। जो यह पैसे नहीं देता है उसे अलग- अलग तरह से प्रताड़ित व परेशान किया जाता है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ठोकिया गिरोह से जुड़े तार

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार वर्षों से फल फूल रहा है और यही हाल ज्यादातर थानों के मुंशियों का है, जहां ड्यूटी लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जाता है।

अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस विभाग पर गंभीर तरह के आरोप लगाने वाले एएसआई की शिकायत पर विभाग क्या कार्यवाही करता है? 
 










संबंधित समाचार