फरेंदा नगर पंचायतकर्मियों को अब तक नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने बनाई व्यापक हड़ताल की रणनीति, दी आखिरी चेतावनी

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर के कर्मचारियों को तीन माह से अधिकारी केवल आश्वासन देकर काम ले रहे हैं। इनका वेतन अब तक नहीं मिला है। अब कर्मचारियों ने व्यापक हड़ताल की चेतावनी दी है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कर्मचारियों ने बनाई हड़ताल की रणनीति
कर्मचारियों ने बनाई हड़ताल की रणनीति


फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनन्दनगर में तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर नगर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 अप्रैल को एसडीएम फरेंदा के आश्वासन पर समाप्त हो गई थी।

एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार के आश्वासन पर हड़ताल खत्म होने के बाद एक हफ्ते बीत गए लेकिन नगर पंचायत के कर्मचारियों को  अभी तक वेतन नही मिला, जिसको लेकर नगर पंचायत के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

उनका कहना है की इस बार किसी अधिकारी की नहीं सुनी जाएगी और व्यापक हड़ताल की रणनीति बनाई जा रही है। 
 










संबंधित समाचार