नगर पंचायत कर्मियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ, दो माह से नहीं मिला वेतन

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर में समस्त कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। दो माह से वेतन नहीं मिलने से इनका आक्रोश लगातार उग्र होता जा रहा है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कर्मचारी हड़ताल
कर्मचारी हड़ताल


फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर में विगत दो माह से कर्मचारियों के वेतन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिसे लेकर सोमवार को आधे दिन से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक अनवरत हड़ताल चलती रहेगी।

कर्मचारियों ने कहा कि कल से नगर में सफाई एवं स्ट्रीट व्यवस्था भी ध्वस्त हो जाएगी।                  
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आनंदनगर में विगत दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। "वेतन पे बिल" बार-बार अध्यक्ष के पास ले जाने के बावजूद उनके द्वारा हस्ताक्षर न किए जाने की बात कर्मचारियों द्वारा बताई जा रही है। 

अधिशासी अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को समझा बूझकर कार्य कराया जा रहा है। पहली अप्रैल को कर्मचारियों के वेतन बिल को लेकर लिपिक गये थे जहां अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर न किए जाने के पश्चात सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
तत्काल सभी कर्मचारी आधे दिन से धरने पर बैठते हुए अनवरत धरना प्रदर्शन कर वेतन की मांग पर अड़ गये। सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत में तरह-तरह का हल्ला उड़ रहा है।

दोनों अधिकारियों में आपसी सामन्जस्य न होते देख सभी कर्मचारी आहत है। सभी कर्मचारियों ने बताया कि विगत कई माह से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। सभी कर्मचारी काफी परेशान व बेहाल है।

अमरजीत, खजूरों, मोतीलाल, शहाबुद्दीन, सोहन, राजेंद्र, वीरेंद्र, राजकुमार, बाबूराम माल्ती, शिवा, सीता, मंजू, प्रेम, उर्मिला, जयप्रकाश, संजय, सूरज और संजू सहित सभी कर्मचारियों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा "वेतन पे बिल" पर हस्ताक्षर कर दिया है लेकिन किस कारण से अध्यक्ष द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसको अध्यक्ष  द्वारा उजागर नहीं किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनके परिवार पर खाने का संकट आ गया है।










संबंधित समाचार