गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र मेें हुई पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया ,जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र मेें हुई पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब पौने दस बजे पुलिस मोटी तिराहे पर चोकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

यह भी पढ़ें: UttarPradesh संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार 

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में असफर अली नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया ,जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस मिल हैं। उसके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।(वार्ता)










संबंधित समाचार