चुनाव आयोग ने दी ईवीएम हैक करने की चुनौती, सभी पार्टियों को बुलाया दो दिन बाद

डीएन संवाददाता

ईवीएम विवाद के चलते शुक्रवार को चुनाव आयोग की बैठक हुई। आयोग ने सभी पार्टियों को ईवीएम से छेड़छाड़ करने की चुनौती देकर दो दिन बाद आने का आदेश दिया।

ईवीएम
ईवीएम


नई दिल्लीः विपक्ष की तरफ से लगातार ईवीएम में छेड़छाड़ के मुद्दे को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। इसी के चलते चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक की। राष्ट्रीय स्तर की 7 और राज्य स्तर की 48 छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियां इस बैठक में शामिल रहीं।

भारत निर्वाचन आयोग

चुनाव आयोग ने बताया कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती। ईवीएम कंप्यूटर से नहीं चलता और ईवीएम इंटरनेट से नहीं जुड़ा है। इसी पक्ष के साथ चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को ईवीएम से छेड़छाड़ साबित करने की चुनौती दी है और दो दिन बाद आने का आदेश दिया।

बैठक में रहीं ये अहम बातें

1. चुनावों में रिश्वत संज्ञेय अपराध बने और प्रतिनिधित्व कानून में रिश्वत के मामलों में नई धाराएं जोड़ी जाएं।

2. आयोग को रिश्वतखोरी पर चुनाव रद्द करने का हक मिलना चाहिए।

3. चुनाव में रिश्वतखोरी पर आरोप तय होते ही विधायक-सांसद अयोग्य हों।

4. राजनीतिक दलों के चंदे में पारदर्शिता आए। साल के कुल चंदे का 20% से ज्यादा कैश न हो।

5. चुनावी खर्च के लिए उम्मीदवार का अलग बैंक खाता हो।










संबंधित समाचार