DN Exclusive: चुनावी नतीजों के बाद पहली बार सैफई में जुटा यादव कुनबा, होली के बहाने बड़ा संदेश

डीएन ब्यूरो

40 साल से ज्यादा समय से मनाई जा रही सैफ़ई की पारंपरिक होली में शुक्रवार को एक अलग नजारा देखने को मिला। विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद सैफई महोत्सव के पंडाल में फूलों की होली मनायी गयी। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



सैफई (इटावा): स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूरा परिवार एकजुट दिखा।

होली का यह मौका कई वजहों से खास था, इसकी सबसे बड़ी वजह 10 मार्च के नतीजे थे। सभी की निगाह इस बात पर टिकी थी कि 40 साल से मनायी जा रही होली में इस बार कौन-कौन जुटेगा। इन सब सवालों पर से शुक्रवार को पर्दा उठ गया।  

फूलों की होली खेलते अखिलेश यादव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव और वरिष्ठ सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव मंच पर मौजूद रहे। 

मंच पर अखिलेश यादव, साथ में प्रो रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव

सभी ने मिलकर फूलों की होली खेली। इससे कार्यकर्ताओं और जनता ने काफी सकारात्मक संदेश गया। 

मंच पर सांसद तेज प्रताप सिंह यादव व अन्य

शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने के बाद यह पहला मौका है जब सपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आए हैं। अखिलेश ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। 

होली के अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता और आम जनता

होली के इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि शिवपाल यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।










संबंधित समाचार