Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस का कड़ा पहरा, जानिये हर अपडेट

डीएन ब्यूरो

केंद्र की मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आज से राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले किसानों ने संसद के घेराव का ऐलान किया था। किसानों के प्रदर्शन के जुड़े ताजा अपडेट के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये खबर

जंतर मंतर जाते बस में सवार किसान
जंतर मंतर जाते बस में सवार किसान


नई दिल्ली: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चला आ रहा किसानों का आंदोलन अब दिल्ली की सीमाओं से बढ़कर राजधानी के केंद्र संसद भवन के पास जंतर मंतर तक पहुंच गया है। किसान आज से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले किसानों ने संसद भवन के घेराव का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देजनर किसानों को इसकी इजाजत नहीं दी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर केवल 200 किसान ही प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे। जंतर मंतर पर किसान संसद की तरह का आयोजन किया जायेगा। दिल्ली पुलिस से किसानों को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की इजाजत मिली है। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर मंतर के आसपास पुलिस और सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है।

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर मंतर के अलावा दिल्ली की सीमा पर स्थित किसानों के प्रदर्शन स्थल टिकरी, सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर और पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। 

प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही अलग-अलग इलाकों से किसानों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है।  किसानों का बड़ा जत्था टिकरी, सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर से बसों में सवार होकर जंतर मंतर पहुंच रहा है।  










संबंधित समाचार