Farmers Protest: प्रियंका गांधी ने की मिले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी सांसद, 32 दिनों से धरने पर

डीएन ब्यूरो

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में 32 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कांग्रेसी सांसदों ने आज प्रियंका गांधी ने की मुलाकात की। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

प्रियंका गांधी संग बैठक में कांग्रेसी नेता
प्रियंका गांधी संग बैठक में कांग्रेसी नेता


नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के आंदोलन के समर्थन में पिछले 32 दिनों से धरने पर बैठे कांग्रेस के सांसदों और नेताओं ने आज पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात राहुल गांधी के आवास पर हुई। समझा जाता है कि इस मुलाकात के दौरान पार्टी नेताओं और प्रियंका गांधी के बीच किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गयी।

तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब और हरियाणा के कांग्रेसी सांसद जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। उनके धरने को 32 दिन हो चुके हैं। पार्टी के अन्य नेता भी उनके साथ शामिल हैं। ये नेता आठ दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर धरने में शामिल लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण किसान दो महीने से ज्यादा समय से सड़कों पर हैं। किसानों की जमीनों और उनके हक को बचाने के लिए कांग्रेस सरकार भी लगातार किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य नेताओं ने आद प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

हालांकि किसानों ने अपने आंदोलन के लिये किसी भी राजनीतिक पार्टी का सहयोग लेने से मना किया है। आज शुक्रवार को किसानों के आंदोलन का 44वां दिन है। आंदोलन का हल निकालने के लिये किसान संगठनों और सरकार के बीच आज फिर एक बार दिल्ली के विज्ञान भवन में बातचीत हो रही है। 










संबंधित समाचार