Kisan Andolan: देखिये राहुल-प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि कानूनों के खिलाफ राजभवन का घेराव

डीएन ब्यूरो

मोदी सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी आज किसान अधिकार दिवस मना रही है। देश समेत दिल्ली में कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है।

राजभवन घेराव के बाद प्रदर्शन के लिये जंतर-मंतर जाते राहुल-प्रियंका
राजभवन घेराव के बाद प्रदर्शन के लिये जंतर-मंतर जाते राहुल-प्रियंका


नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी आज देश भर में किसान अधिकार दिवस मना रही है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर देश भर में कांग्रेस द्वारा सुबह से प्रदर्शन जारी है। देश की राजधानी  दिल्ली में किसानों के समर्थन में पार्टी के प्रदर्शन की कमान खुद राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने संभाली हुई है।

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज एक बार फिर देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया था। किसानों के समर्थन में आज देश भर के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी और किसानों को उनका हक दिलाने के लिये पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

दिल्ली में किसान अधिकार दिवस के दौरान हो रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने आज दिल्ली राजभवन का घेराव किया। पुलिस ने राजभवन से पहले बेरिकेड्स लगाए हैं, ताकि कांग्रेसियों को रोका जा सके। कांग्रसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दमकर नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा की गयी। 

दिल्ली में राजभवन का घेराव करने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अब जंतर-मंतर के लिये कूच किया। जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से कांग्रेस सांसद धरने पर बैठे हैं।










संबंधित समाचार