दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार थमा, आयोग ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डीएन ब्यूरो

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान के लिए एक पखवाड़े से अधिक समय से जोर-शोर से चल रहा चुनाव प्रचार गुरुवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह


नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान के लिए एक पखवाड़े से अधिक समय से जोर-शोर से चल रहा चुनाव प्रचार गुरुवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें: छात्रों के खिलाफ जेएनयू ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
प्रचार अभियान शुय में सुस्त था, लेकिन विभिन्न पार्टियों केे बड़े नेताओं के मैदान में आने से यह खूब जोरों से चला। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों से शुरू हुआ प्रचार अंतिम दौर में पहुंचते-पंहुचते राष्ट्रवाद और सांप्र्रदायिकता के रंग में रंग गया। नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में शाहीनबाग में चल रहा धरना प्रदर्शन प्रचार का मुख्य केंद्र बन गया। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला इतना तेज और आक्रामक हो गया कि चुनाव आयाेग को हस्तक्षेप करना पड़ा। (वार्ता)










संबंधित समाचार