उत्तराखंड: आफत बनकर बरस रही बारिश, यात्रा मार्ग बाधित, गंगा खतरे के निशान पर

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है जो लोगों पर भी आफत बनकर के बरस रही है, भारी भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा मार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया है। गंगा नदी खतरे के निशान को पार करने के करीब है। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


देहारादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों पर आफत बनकर  बरस रही है। बारिश के कारण भारी भूस्खलन के कारण बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, हेमकुंड यात्रा मार्ग कई जगह बाधित हो चुके हैं। हरिद्वार व ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। तराई इलाकों में पहले से ही बाढ़ का खता मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश को लेकर हाई अलर्ट, इन आठ जिलों में फिर कहर बरपा सकती है बारिश 

देहरादून जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया है। लेकिन अध्यापकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा, क्योंकि कुछ विद्यालयों में छात्र एवं छात्राएं स्कूल पंहुच चुके थे। उत्तराखंड में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जो लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सीएम के कड़े तेवर, कहा- किसी कीमत पर नही खुलने देंगे स्लॉटर हाउस 

ग्रामीण क्षेत्र की 17 से ज्यादा सड़कों पर मलबा, पत्थर और भूस्खलन की चपेट में आने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। जिसस कुछ ग्रामीण लोग बाढ़ का चपेट में आ जाने से  गांव में ही फंस गये है, उनको बाढ़ की समस्या का इस कद्र सामना करना पड़ रहा है वो बाढ़ में कंही आ जा भी नही सकते हैं।
 










संबंधित समाचार