Corona in Mumbai: कोरोना की लहर पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, अब मुंबई आने वाले लोगों के लिए लागू होंगे ये नियम

डीएन ब्यूरो

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार भी सतर्क हो गई है। इसके साथ ही कोरोना पर काबू पाने के लिए नए नियमों को लागू किया है। देखें डाइनामाइट न्यूज़ की खास ग्राउंड रिपोर्ट



मुंबईः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों और दूसरी लहर की आशंका के बीच सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना से सबसे ज्यादा दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और गोवा से मुंबई आनेवालों की जांच के लिए बीएमसी ने तैयारी पूरी कर ली है। मुंबई के बोरीवली स्टेशन से जायजा लिया डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता प्रीतम सिंह ने।

दूसरे राज्यों से मुंबई आने वाले लोगों को शर्तों की साथ एंट्री दी जा रही है। मुंबई एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर फ्लाइट और ट्रेन से आनेवालों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। उसके बाद ही उन्हें मुंबई में एंट्री दी जाएगी। इसके साथ ही मुंबई सरकार ने कुछ नए नियमों में भी बदलाव किए हैं। जानिए क्या हैं वो नियम-
- बोर्डिंग से पहले यात्रियों को अपनी निगेटिव रिपोर्ट जमा करनी होगी। 
- मुंबई पहुंचने पर भी एयरपोर्ट पर उन्हें ये निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। 
- महाराष्ट्र में आने से 72 घंटे पहले यात्रियों को कोरोना जांच करानी होगी। 
- कोरोना सस्पेक्टेड लोगों के रिकॉर्ड वॉर्ड लेबल पर रखे जाएंगे।

- टेस्ट होने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत होगी।
- अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो संपर्क किया जाएगा और प्रोटोकोल के मुताबिक उनका ट्रीटमेंट होगा।










संबंधित समाचार