लोकसभा चुनाव: मध्यप्रदेश के लिए कांग्रेस की नई सूची जारी..छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे को टिकट

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची में सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने मैदान में उतारा है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

उम्मदवारों की सूची
उम्मदवारों की सूची


नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची में सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस पार्टी ने सागर से प्रभुसिंह ठाकुर, दामोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजा राम त्रिपाठी, रीवा से सिद्धार्थ तिवारी, सीधी से अजय सिंह राहुल, जबलपुर से विवेक तन्खा, मंडला (आरक्षित) से कमल मार्वी, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास (आरक्षित) से प्रह्लाद तिपानिया, उज्जैन (आरक्षित) से बाबूलाल मालवीय, खरगोन (आरक्षित) से गोविंद मुजालदा और खांडवा से अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि ससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा के लिए केवल 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। आज जारी हुई 12 की लिस्ट के बाद अब 8 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन बाकी है। मध्य प्रदेश में कुल 29 सीटें हैं। यहां 4 चरण में मतदान होने हैं। 










संबंधित समाचार