लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने चुनावी कैंपेन के लिए कसी कमर.. देश भर में कर सकते हैं इतनी बड़ी संख्या में चुनावी रैलियां

डीएन ब्यूरो

चुनाव की तारीखों के ऐलान साथ ही कांग्रेस ने चुनावी कैंपेन के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में अपने चुनावी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में जनसभाएं करेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

राहुल गांधी
राहुल गांधी


नई दिल्‍ली: चुनाव की तारीखों के ऐलान साथ ही कांग्रेस ने चुनावी कैंपेन के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में अपने चुनावी अभियान के दौरान तकरीबन 180 जनसभाएं करेंगे। इन सभी चुनावी जनसभाओं की योजना और तैयारी महासचिव प्रियंका गांधी की देखरेख में राज्‍य स्‍तरीय इकाईयां करेंगी।

साथ ही कांग्रेस जिताऊ सीटों की सूची भी तैयार कर रही है। ऐसी सीटों के लिए अतिरिक्‍त टीमें भी लगाई जाएंगी। हालांकि कांग्रेस के लिए राज्‍य इकाईयों में बने गुट एक महत्‍वपूर्ण चुनौती बने हुए हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय गठबंधनों को अंतिम रूप देने में सीटों के बंटवारे पर भी टकराव की स्थिति बन सकती है।

सूत्रों ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में पार्टी सोशल मीडिया में प्रचार रणनीति पर अधिक जोर देगी।










संबंधित समाचार