लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, लगभग 15 हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

डीएन ब्यूरो

आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने आज दावा किया कि राज्य में अब तक लगभग 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

लगभग 15 हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
लगभग 15 हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


भोपाल: आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने आज दावा किया कि राज्य में अब तक लगभग 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें | इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर कमलनाथ का बयान आया सामने, बताया क्यों बोल दिया ऐसा

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राज्य के पूर्व मंत्री और लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा की 'न्यू ज्वाइनिंग टोली' इकाई के प्रमुख डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें | Parneet Kaur Joins BJP: पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी BJP में शामिल

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आज की नई सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।










संबंधित समाचार