Weather Update: दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में छाया कोहरा, इन राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिला है। ऐसे में बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं, मौसम विभाग ने आने वाले समय में कुछ राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में कोहरा
दिल्ली में कोहरा


नई दिल्लीः दिल्ली में अधिकतर जगहों पर सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिला है। इसके साथ ही दिल्ली में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10-8 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

यह भी पढ़ें: फिर दिखेगा ठंड का कहर, दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश होने की आशंका जताई है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत में पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी ने घाटी के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह दिल्ली में पड़े ओले, जानें आने वाले दिनों में मौसम का कैसा रहेगा हाल

ठंड में अलाव का सहारा लेते हुए लोग

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की संभावना है। गले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों तथा दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में भी शीतलहर का असर जारी है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।










संबंधित समाचार