Weather Update: दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों में मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा है। बुधवार को गर्मा ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जानें कैसा रहेगा यूपी, झारखंड, बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड


नई दिल्लीः दिल्ली में बुधवार को गर्मा का रिकॉर्ड टूटा है। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला है, बीते 15 साल में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा। 

मौसम विज्ञान विभाग ते अनुसार बुधवार को दिल्ली का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। इसके बाद से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल गर्मी बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के बचे हुए सप्ताह में धूप की तपिश और अधिक होने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में एक बार मौसम फिर से पलटी मारने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले पांच दिनों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर के असम, अरुणचाल प्रदेश और मेघालय में भी तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में बारिश और आंधी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कई पहाड़ी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। शिमला सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में आंधी और बारिश के साथ मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में मौसम साफ है। 










संबंधित समाचार