चंदौली: आपस में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, सपाइयों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल

डीएन ब्यूरो

चंदौली में जुलूस के लिये जा रहे भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने से कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गये। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


चंदौली: पार्टी के जुलूस में शामिल होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में बढ़ती झड़प को देखते हुए पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया, जिससे कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गये। 

गौरतलब है कि बनारस से सटे चंदौली में रविवार को भाजपा की रैली होने जा रही है। मुगसलराय के बाकले मैदान पर होने वाली जन सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौजूद समेत कई बाजपा नेता शिरकत करने वाले है।

भाजपा कार्यकर्ता जब पार्टी की उक्त रैली में शामिल होने के लिये जा रहे थे, इसी दौरान सपा कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गयी। झड़प को बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बताया जाता है कि पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गये।  

पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने यहां सपाइयों में व्यापक आक्रोश है। इस घटना के विरोध में सपा नेता और कार्यकर्ता अपना पार्टी के सांसद और विधायक के नेतृत्व में धरने पर बैठ गये हैं। बताया जाता है कि इस लाठीचार्ज घायल कुछ सपा कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 










संबंधित समाचार