दर्दनाक बस हादसा: ओवर पास से नीचे गिरी बस.. 7 लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

डीएन ब्यूरो

मेक्सिको सिटी में एक दर्दनाक बस हादसा हो गया, यात्रियों से भरी एक बस ओवरपास से नीचे गिर गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 14 अन्य घायल हो गये। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

ओवरपास से नीचे गिरी बस (फाइल फोटो)
ओवरपास से नीचे गिरी बस (फाइल फोटो)


मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के सैन लुई पोतोसी राज्य के सांता मारिया डेल रियो शहर में एक बस के ओवरपास से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 14 अन्य घायल हो गये।

यह भी पढ़ें: लीबिया के विदेश मंत्रालय पर आतंकवादी हमला, तीन की मौत, कई जख्मी 

फाइल फोटो

स्थानीय अभियोजक कार्यालय ने बताया कि भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 07:20 बजे हाईवे 57 पर एक बस ओवरपास से लगभग चार मीटर नीचे गिर गयी। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और दो अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। घायलों को सैन लुई पोतोसी की राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर सुनामी ने यहां मचाई तबाही.. 168 लोगों की मौत, 745 घायल 

बस तमाउलिपास राज्य के सीमावर्ती शहर नुएवो लारेडो से गुआनाजुआतो और मिशोआकान राज्यों के कई स्थानों के लिए लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।










संबंधित समाचार