बहराइच: दबंगों ने घर में घुस महिलाओं समेत 7 लोगों पर किया हमला

डीएन संवाददाता

यूपी के बहराइच में दबंगों का कहर देखने को मिला है जहां दबंगो ने घर मे घुस कर महिलाओं और बच्चों पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें 7 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

हमले के बाद गिरी हुई दिवार
हमले के बाद गिरी हुई दिवार


बहराइच: सत्ता बदल गयी लेकिन दबंगों के हौसले नहीं बदले मामला रिसिया थाना क्षेत्र के डिहवा गांव का है जहां मामूली कहासुनी से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़,लूटपाट और दीवार गिरा दी। विरोध करने पर महिलाओं समेत सात लोगों पर हमला बोल दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। दूसरे पक्ष से भी एक को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया है। 


 

डिहवा निवासी छेदू पुत्र बच्चू का आरोप है कि वह अपनी पुरानी दीवार की मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले केशव पुत्र भरोसे अपने एक दर्जन साथियों के साथ पहुंचे और दीवार को ढहा दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इससे नाराज होकर केशव अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर छेदी के घर में घुस गए। तोड़फोड़ और मारपीट की। 


इसमें छेदी (60) पुत्र बच्चू, सुमिरन (55) पुत्र बच्चू, जगदेव (40) पुत्र छेदी, रघुपता (55) पत्नी छेदी, नरेंद्र (35) पुत्र छेदी, शत्रुघ्न (22) पुत्र छेदी, रीता देवी (25) पुत्र जगदेव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
 

मामले पर प्रभारी एसओ दीनदयाल राय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
 










संबंधित समाचार