आजमगढ़: पंचायत बनी मैदान-ए-जंग, ईंट-पत्थर के बाद हुई फायरिंग ने ली युवक की जान, गांव में तनाव

डीएन संवाददाता

थाना गंभीरपुर के ग्राम अमौणा में एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिये बैठी पंचायत जंग का मैदान बन गयी। पंचायत में सरेआम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चलने लगे जिसके बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। एक युवक की मौत दूसरा घायल हो गया। पूरी खबर..



आजमगढ़: थाना गंभीरपुर के ग्राम अमौणा में एक पुराने विवाद को लेकर चल रही पंचायत में सरेआम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चलने लगे। इसी बीच देखते ही देखते भरी पंचायत में दूसरे पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। फायरिंग की घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ हुआ है। 

 

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम अमौणा में ग्राम प्रधान अर्चना राय पत्नी मनीष राय ने कुछ भूमि पुष्पा देवी के नाम पर पट्टा किया था। पट्टे की भूमि को लेकर पुष्पा देवी का अपनी बेटी से विवाद हो गया। गांव के प्रधान समर्थक मां के पक्ष में थे और कुछ लोग बेटी के पक्ष में थे। भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दोपहर में मां बेटी आपस में विवाद करने लगी। इसी विवाद को सुलझाने के लिये दोनो पक्ष के लोग पंचायत में आये। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्ष में पहले ईंट-पत्थर चले। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण गोली लगने से 29 वर्षीय दिनेश राय पुत्र राजेन्द्र राय औऱ 45 वर्षीय उमाशंकर राय पुत्र पारसनाथ राय घायल हो गये। 

घायलों के तत्काल अस्पातल पहुंचाया गया, जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है और तनाव बना हुआ है। 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान सीओ सदर मौहम्मद अकलम खां ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है और आरोपियों की तलाश व मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने समय पर सहायता की होती तो यह घटना रोकी जा सकती थी, क्योंकि दूसरा पक्ष हिस्ट्रीशीटर रहा है।










संबंधित समाचार