आजमगढ़: पुरानी रंजिश के कारण ताबड़तोड़ फायरिंग, दो घायल, क्षेत्र में हड़कंप

डीएन संवाददाता

तरवां थाना क्षेत्र के नदवा मठिया ग्राम सभा में पुरानी रंजिश के कारण गोली चल गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गये एक की हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया, पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट

फाइल फोटो
फाइल फोटो


आजमगढ़: तरवां थाना क्षेत्र के नदवा मठिया ग्राम सभा में पुरानी रंजिश के कारण हथियारों से लैस चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के कारण दो लोग घायल हो गये। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से एक घायल को गंभीर स्थिति को देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया। 

फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारी जांच में जुट गये हैं। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नदवा गांव निवासी प्रवीण सिंह (28) पुत्र विनोद सिंह, सुनील सिंह (38) पुत्र सागर सिंह, अशोक सिंह (40) पुत्र सागर सिंह यह तीनो लोग अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर धान के खेत में निराई कर रहे थे। लगभग सुबह 8:00 बजे के करीब बाइक सवार 4 लोग असलहे से लैस होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिससे प्रवीण सिंह के सीने में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील सिंह के हाथ व कंधे के निचले हिस्से को छूती हुई गोली निकल गई। अशोक सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश फरार हो गये। 

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ लालगंज, एसओ तरवां, एसओ  मेंहनगर, एसओ मेंहनाजपुर आदि लोग मौके पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तगरीर दर्ज कराई है। 
 










संबंधित समाचार