Azamgarh By-Election: आजमगढ़ में सपा का रोड शो, अंतिम दिन पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत

डीएन ब्यूरो

आजमगढ़ उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन सपा ने पूरी ताकत झोंक दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर



आजमगढ़: समाजवादी ने आजमगढ़ उपचुनाव के लिए रोड शो निकाल। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी ने प्रचार में आज पूरी ताकत झोंक दी। रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यहां से धर्मेन्द्र यादव समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। 

आजमगढ़ उपचुनाव के लिये सपा के कद्दावर नेताओं ने भी जमकर प्रचार किया। सपा रोड शो पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के आवास से शुरू हुवा, जिसमे भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सपा में पक्ष में कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते दिखे। भीषण गर्मी में भी सपा कार्यकर्ता लगातार रोड शो में शिरकत कर रहे हैं। 

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को मतगणना। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।










संबंधित समाचार