आजमगढ़: दहेज़ में जमीन न मिलने पर लड़के ने किया शादी से इंकार

डीएन संवाददाता

दहेज मांगने का सिलसिला जारी है और इस कारण रिश्तों के टूटने की कहानी भी सामने आती रहती है। दहेज में जमीन की मांग करने पर जब लड़की के पिता ने हाथ खड़े कर दिये तो लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


आजमगढ़: दहेज़ में जमीन न मिलने पर दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया है। जिले के जियनपुर थाना क्षेत्र के गांव में लड़के ने पिता से दहेज में संपत्ति की मांग की थी, जब लड़की के पिता ने संपत्ति देने से इंकार कर दिया तो लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया है।  

जानकारी के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली के गाँव के व्यक्ति ने बेटी की शादी गाँव के ही लड़के से तय कर दी थी। दोनों की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। मगर 18 अप्रैल को तिलक होने के बाद लड़के ने संपत्ति की मांग की। जिस पर लड़की ने पिता ने मना कर दिया। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ने बीच सुलह कराई।  

इस मामले को लेकर बात करते हुए नायब दरोगा सियाराम यादव ने बताया कि लड़की पक्ष द्वारा दिया गया सारा सामान उन्हें वापस कर दिया गया है, जबकि लड़के पक्ष द्वारा हुए खर्च भी उन्हें वापस दिला दिया गया है। दोनों की शादी टूट गयी है। 
 










संबंधित समाचार